सिंगरौली

एसडीएम माड़ा के नेतृत्व में अभियान चलाकर घरेलू गैस सिलेन्डरो का दुरउपयोग करने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली ।  कलेक्टर  गौरव बैनल के निर्देशानुसार एसडीएम माड़ा  नंदन तिवारी के निर्देशन में तहसीलदार माड़ा एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा आज रजमिलान में होटल एवं दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें घरेलू गैस का अवैध भंडारण एवं व्यावसायिक दुरुपयोग पाये जाने पर कुल 11 नग घरेलू सिलेंडरों को ज़ब्त कर कार्यवाही हेतु प्रकरण बनाया गया। इस दौरान एसडीएम माड़ा ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर केवल घरेलू उपभोग हेतु निर्धारित हैं, और इनका किसी भी व्यावसायिक गतिविधि में उपयोग करना पूरी तरह अवैध है। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि किसी भी प्रतिष्ठान में इस प्रकार की अनियमितता पाई गई, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही, जिसमें एफआईआर दर्ज करना और गैस कनेक्शन रद्द करना शामिल है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button