गोड्डा

महागामा  तेज रफ्तार टोटो की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, महागामा पुलिस ने समझाया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
महागामा। थाना क्षेत्र अंतर्गत महागामा–हनवारा मुख्य मार्ग स्थित मानियामोड़ गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ। कपड़ा लदे तेज रफ्तार टोटो ने तीन वर्षीय बच्ची को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची की पहचान सपना सोरेन, पिता गुरु सोरेन के रूप में हुई है। मूल रूप से यह परिवार राजमहल, जिला साहेबगंज का निवासी है। बच्ची अपने नानीघर मानियामोड़ आई हुई थी, जहां यह दुखद घटना हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही महागामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने के प्रयास में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। टोटो चालक की तलाश जारी है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा, चालक की तत्काल गिरफ्तारी एवं सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने जैसी मांगें उठाई हैं। इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button