बेतुल

बैतूल ठंड में ठिठुरते बच्चे गर्म स्वेटर, जूते और बैग पाकर खिल उठे

बैंक ऑफ इंडिया आमला शाखा ने भीमसेन ढाना पहुंचकर बच्चों को स्वेटर,बैग,जूते, मौजे बांटे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। सामाजिक सरोकारों जनकल्याण को समर्पित बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों के लिए सेवारत तो है ही साथ ही जनकल्याणकारी कार्यों में भी अग्रणी है।इसी भाव के साथ आज आमला के सुदूर ग्रामीण अंचल के भीमसेन ढाना के प्रायमरी पाठशाला पहुंचकर वहां के सभी पहली से लेकर पांचवीं तक के बच्चों को स्वेटर बैग मोजे और जूते बांटे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से बोरदही थाना प्रभारी राधेश्याम वट्टी, आरपीएफ रेलवे आमला के सब इंस्पेक्टर शिवराम सिंह, बैंक ऑफ इंडिया आमला की शाखा प्रबंधक प्रीति डिगरसे उपस्थित थीं। साथ ही प्रमुख रूप से मनोज वाधवा, अभिलाष डिगरसे, राजेश चंद्रवंशी कैशियर बाबू, अमोल बागड़े, सन्नी चौहान, कृष्णा सोनी सहित समाजसेवी मनोज विश्वकर्मा एवं ग्राम के विद्यालय के शिक्षक बल्लू महोबे,दिनेश बिसंदरें उपस्थित थे।
 इस अवसर पर आयोजन के संदर्भ में बताते हुए मनोज वाधवा ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया द्वारा समय समय पर जनकल्याणकारी कार्यों को किया जाता रहा है। जरूरतमंद की मदद को हमारा बैंक हमेशा आगे रहता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी राधेश्याम वट्टी ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया आमला शाखा का यह कार्य बहुत प्रेरणादाई है। इससे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के इन जरुरतमंद बच्चों को यह भेंट अद्वितीय है। कार्यक्रम को आरपीएफ के शिवराम सिंह ने भी संबोधित किया। अपने उद्बोधन में शाखा प्रबंधक प्रीति डिगरसे ने कहा कि बच्चों यह उपहार हम आपको दे रहे है प्यारे बच्चों आप रोज स्कूल आए और अच्छे नम्बर लाकर हमे बताए यही सही उपहार होगा।
बच्चे इस अनुपम उपहार को पाकर बहुत खुश हुए और उन्होंने एक स्वर में कहा कि अब हमें ठंड नहीं लगेगी क्योंकि हमें नई स्वेटर, जूते, मौजे और बैग मिले है। हम अब रोज स्कूल आकर पढ़ाई करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन भी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button