आदिवासी युवती को कैटरिन का काम दिलाने के नाम बुलाकर छेड़छाड़ l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
छिंदवाड़ा l देहात थाना अंतर्गत खजूरी चौक से किया गिरफ्तार आरोपी प्राइवेट टैक्सी से नागपुर भागने की फिराक में था l युवती को कैटरिंन का काम दिलाने के नाम पर आरोपी ने झूठ बोलकर युवती को अपने घर पर बुलाकर किया था l छेड़छाड़, मोहगांव खुर्द थाना बिछुआ जिला छिंदवाड़ा की रहने वाली युवती ने अपने भाई अरुण उइके एवं आशीष कुमरे के साथ थाना आकर रिपोर्ट लिखवाई थी कि दिनांक 10 /12/2025/ को जिसमें आरोपी राहुल मालवी द्वारा कैटरर्स का काम दिलाने के नाम पर घर में बुलाकर आदिवासी युवती से छेड़छाड़ किया है lऔर धमकी दी है l कि तेरा वीडियो बनाया हूँ l अगर किसी को बताई तो वीडियो वायरल कर दूंगा l जो रिपोर्ट पर महिला अधिकारी द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत ने आरोपी को धरपकड़ हेतु थाना स्तर पर विशेष पूछताछ की और उक्त कार्रवाई कर गिरफ्तारी हेतु हर संभावित सकार्रवाही की गई l जिसमें पुलिस अधीक्षक अजय पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, उप पुलिस अधीक्षक अजय राणा, थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत के मार्गदर्शन पर किया गया l



