खैरथल

गौ सेवा एवं गौ पूजन कार्यक्रम 

गौ सेवा हमारी संस्कृति,आस्था, संवेदनशील शासन की आत्मा: महासिंह चौधरी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल-तिजारा: भाजपा जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी  ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ततारपुर स्थित गौशाला में गौ-पूजन किया। उन्होंने पंडित किशनलाल शर्मा धमार्थ गौशाला में गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाकर गोसेवा की। यह आयोजन भाजपा सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत मंत्रोच्चार के साथ गौ-पूजन से हुआ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष के साथ कई कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।

गोशाला प्रबंधन ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए बताया कि ऐसे आयोजनों से न केवल गोसंरक्षण को बल मिलता है, बल्कि समाज में सेवा भाव भी जागृत होता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की।
गो सेवा और संरक्षण का संकल्प लिया जिलाध्यक्ष चौधरी ने दोहराया कि गौ सेवा हमारी संस्कृति, आस्था और संवेदनशील शासन की आत्मा है। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज के संयुक्त प्रयासों से ही सशक्त और समृद्ध राजस्थान का निर्माण संभव है। कार्यक्रम का समापन गोसेवा और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button