पश्चिमी सिंहभूम

29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर दौरा, प्रशासन अलर्ट मोड में

President Draupadi Murmu's visit to Jamshedpur on December 29, administration on alert mode Open in Googl

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जमशेदपुर शहर के लिए 29 दिसंबर का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को जमशेदपुर के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका पहला जमशेदपुर आगमन होगा, जिसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर रविवार को उपायुक्त सहित कई वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों ने करनडीह स्थित दिशोम जाहेर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया गया तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों और आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को शहर में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी। सुबह वे करनडीह स्थित दिशोम जाहेर परिसर में ओल चिकी लिपि के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेमिनार के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इसके पश्चात वे आदित्यपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक इंतजामों की लगातार समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन एवं कार्यक्रमों के दौरान किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button