चाईबासा में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण जागरण जारी, श्रमदान में दिखी सक्रिय भागीदारी
Congress's 10-day training programme continues in Chaibasa, active participation seen in Shramdaan

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
चाईबासा में झारखंड एवं उड़ीसा के कांग्रेस जिला अध्यक्षों का 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम “जागरण” का आठवां दिन सफलतापूर्वक जारी रहा। इस दौरान प्रतिभागियों ने जमीनी स्तर पर कार्यों को समझने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। पाकुड़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने भी श्रमदान करते हुए सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रशिक्षण के तहत प्रतिभागियों को चाईबासा से लगभग 50 किलोमीटर दूर मनरेगा मजदूरों के साथ कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को नजदीक से समझना और जनसेवा को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अनुभव साझा करना है। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने अनुभव साझा किए और भविष्य के लिए महत्वपूर्ण सीख प्राप्त की।


