
गोमिया समेत बोकारो जिले में किसानों के संघर्ष की एक पीढ़ी का अंत।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। माकपा के पूर्व राज्य कमेटी सदस्य, झारखंड राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष किसानों- मजदूरों की आवाज कहे जाने वाले श्याम सुंदर महतो को नम आंखों ने अंतिम विदाई दी। श्याम सुंदर महतो पिछले कई महीनो से बीमार चल रहे थे ।
15 दिसंबर को सेवा सदन, गोमिया में भर्ती किया गया था जहां बेहतर इलाज हेतु रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। 16 दिसंबर 2025 को संध्या 7:00 बजे उन्होंने रिम्स रांची में अंतिम सांस ली। कामरेड श्याम सुंदर महतो जो किसी परिचय के मोहताज नहीं थे, उनके शव यात्रा में सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए और उन्हें अंतिम सलाम दिया। गोमिया प्रखंड के डुमरी बिहार में उनके आवास पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। डुमरी बिहार के बगल बोकारो नदी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो, माननीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो के भाई चित्रगुप्त महतो, माकपा के राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर, गोमिया प्रखंड विकास अधिकारी महादेव कुमार महतो, गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर जितेंद्र कुमार, माकपा जिला सचिव भागीरथ शर्मा, राज्य कमेटी सदस्य प्रदीप कुमार विश्वास, राजकुमार गोराई, सियारी पंचायत के मुखिया रामवृक्ष मुर्मू, पूर्व प्रमुख गुलाबचंद हंसदा, भाकपा के जिला सचिव गणेश महतो माकपा नेता राकेश कुमार, विनय महतो, श्याम बिहारी सिंह दिनकर, अख्तर खान, मनोज पासवान, रेनू दास, अनिल बाउरी, सत्यनारायण महतो, अख्तर खान, आर एन सिंह, सकुर अंसारी, आजसू नेता इंद्रनाथ महतो समेत कई हस्तियां शामिल हुईं।



