बाराबंकी

उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने स्थित खाली मैदान की बाउंड्री का निर्माण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी जनपद के रसौली ग्राम पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने स्थित खाली मैदान की बाउंड्री का निर्माण कार्य ग्राम प्रधान जियाउल हक अंसारी ने पूरा करवा दिया है। इस पहल से स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल है।
एक साल पहले जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने इस मैदान पर बाउंड्री और बच्चों के लिए खेल का मैदान विकसित करने का सुझाव दिया था। अब बाउंड्री बनने के बाद इसमें दो गेट लगाए जाएंगे और इसे बच्चों के खेलने के लिए एक उच्च कोटि के मैदान के रूप में तैयार किया जाएगा।
इस मैदान का उपयोग सुबह-शाम बुजुर्गों द्वारा व्यायाम के लिए भी किया जा सकेगा। ग्राम प्रधान की इस पहल को स्थानीय लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।
ग्राम प्रधान जियाउल हक अंसारी ने बताया कि उन्होंने ऐसे कई कार्य किए हैं, जिन्हें पिछले 25 वर्षों में किसी अन्य प्रधान ने नहीं किया था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button