लखनऊ

पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार बने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एवं 1990 बैच के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए की गई है, जो इस वर्ष मई माह में सेवानिवृत्त हुए थे।

प्रशांत कुमार का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष का होगा या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रदेश में माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा स्तर पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को संचालित करता है। यह आयोग उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग एवं माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के विलय से गठित एक एकीकृत संस्था है, जिसका मुख्यालय प्रयागराज में है।

प्रशांत कुमार ने कार्यवाहक डीजीपी के रूप में उत्तर प्रदेश पुलिस का नेतृत्व किया था और कानून-व्यवस्था तथा माफिया विरोधी अभियानों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। रिटायरमेंट के बाद योगी सरकार द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना उनके कुशल प्रशासनिक कौशल की मान्यता मानी जा रही है। इस नियुक्ति से प्रदेश में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ने की उम्मीद है। आयोग की यह नियुक्ति शिक्षकों की भर्ती को समयबद्ध एवं निष्पक्ष बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button