दो बच्चों की मां प्रेमिका से हुए विवाद के बाद युवक ने प्रेमिका के घर पर जहर खाकर दी जान..
मृतक युवक की मां ने प्रेमिका की करी जूते से पिटाई...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ – संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत ।मृतक युवक रिंकू और उसकी प्रेमिका के बीच चल रहा था विवाद । पुलिस ने मृतक की प्रेमिका को किया हिरासत में लिया । मृतक की मां ने प्रेमिका को जूतों से पीटा । पुलिस की मौजूदगी में मृतक की मां ने बेटे की प्रेमिका की अस्पताल में करी पिटाई । रिंकू का 2 बच्चों की मां से था प्रेम प्रसंग । दोनों में हुए विवाद के कारण जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी रिकु की हुई मौत । मृतक रिंकू गढ़ क्षेत्र का रहने वाला था । हापुड के सरकारी अस्पताल में रिंकू की हुई मौत जनपद हापुड के गढ़ कोतवाली क्षेत्र की घटना ।
जानकारी के अनुसार , गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार निवासी 27 वर्षीय रिंकू का दो बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग था । बताया जा रहा है कि वह अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा, जहां उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। महिला ने उसे हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद उसे सरकारी सीएचसी रेफर कर दिया । उपचार के दौरान रिंकू की मौत हो गई।
गढ़ कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रिंकू का नगर निवासी एक महिला और दो बच्चों की मां के साथ कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला अपने पति से विवाद के कारण अलग रह रही थी। लगभग पांच साल पहले महिला ने परिजनों के दबाव में रिंकू पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस घटना के बाद ही रिंकू को उसके परिवार ने बेदखल कर दिया था। गुरुवार को रिंकू महिला के घर पहुंचा । वहां पहुंचने के बाद वह बेहोश होकर गिर गया और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। यह देखकर आसपास के लोग भी घबरा गए। महिला तुरंत उसे हापुड़ के एक निजी अस्पताल ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेफर कर दिया। सीएचसी में इलाज के दौरान रिंकू की मौत हो गई। रिंकू की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजन हापुड़ सीएचसी पहुंच गए। वहां उन्होंने रिंकू की प्रेमिका को देखा और भड़क उठे। परिजनों ने महिला पर रिंकू को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। रिंकू की मां सहित कुछ महिलाओं ने सीएचसी परिसर में ही महिला की चप्पलों से पिटाई कर दी।
गढ़ की सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मृतक रिंकू के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।



