बरेली
पुलिस ने एक माह में अदालत में दाखिल कीं 2314 चार्जशीट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर जिलेभर में पुलिस ने अभियान चलाकर लंबित चार्जशीट और अंतिम रिपोर्ट को न्यायालय में दाखिल कर दिया। अभियान के दौरान पुलिस स्तर पर लंबित आरोपपत्र और अंतिम रिपोर्ट को शत प्रतिशत न्यायालय में दाखिल कराया गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने एसपी, सर्किल और थाना स्तर पर अभियान की समीक्षा की। एसपी उत्तरी के यहां 1395, नगर में 595 और दक्षिणी में 324 आरोपपत्र व अंतिम रिपोर्ट पुलिस स्तर पर लंबित थे। इन सभी को न्यायालय में दाखिल कराया गया है। इसी तरह सर्किल स्तर पर बहेड़ी सर्किल में 867, हाइवे सर्किल में 406 और नगर तृतीय सर्किल में 280 आरोप पत्र व अंतिम रिपोर्ट लंबित थीं जबकि थाना स्तर पर इज्जत नगर में 127, फतेहगंज पश्चिमी में 120, बारादरी में 147, देवरनियां में 148, शेरगढ़ मे 170, भोजीपुरा में 188 और बहेड़ी में 510 आरोपपत्र व अंतिम रिपोर्ट लंबित थी। इन सभी को अभियान के दौरान न्यायालय में दाखिल कराया गया है।



