गोड्डा

देवघर सांसद खेल महोत्सव में महागामा के खिलाड़ियों का जलवा

 आराध्या सिंह का डबल मेडल महागामा का नाम रोशन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा। देवघर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव महागामा के लिए गर्व और गौरव का मंच बन गया, जब यहां के होनहार खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम पूरे जिले में रोशन कर दिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच महागामा की बेटियों और युवाओं ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती।आराध्या सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन अंडर-14 वर्ग में महागामा की आराध्या सिंह ने ट्रैक पर जबरदस्त दमखम दिखाते हुए 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल100 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। आराध्या की इस दोहरी सफलता ने न सिर्फ महागामा, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। खेल प्रेमियों ने इसे महागामा के खेल इतिहास की बड़ी उपलब्धि बताया।पीहू झा ने भी बढ़ाया मान अंडर-14 गर्ल्स वर्ग में ही पीहू झा ने 600 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर महागामा का परचम लहराया। पीहू की यह उपलब्धि आने वाली बालिकाओं के लिए प्रेरणा बन गई है और यह संदेश देती है कि मेहनत और लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। अंकित राज का जुझारू प्रदर्शन मेन्स सीनियर वर्ग में अंकित राज ने 200 मीटर दौड़ में चौथा स्थान प्राप्त कर कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। भले ही मेडल हाथ से रह गया, लेकिन उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा और भविष्य के लिए बड़ी उम्मीदें जगा गया। बधाइयों का तांता खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खेल प्रशिक्षकों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाइयां दीं। सभी ने कहा कि यदि ऐसे ही खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन, संसाधन और मंच मिलता रहा, तो महागामा के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना लोहा मनवाएंगे। देवघर सांसद खेल महोत्सव में महागामा के खिलाड़ियों का यह शानदार प्रदर्शन न केवल खेल प्रतिभा का परिचायक है, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा बनकर उभरा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button