शहीदों को नमन करने वाले होंगे सदा सम्मानित: चपराना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। 1857 की क्रांति के अमर नायक शहीद धन सिंह कोतवाल की राष्ट्रभक्ति, त्याग और बलिदान की स्मृति को जीवंत रखने के उद्देश्य से क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान, मेरठ के तत्वाधान में जन्मोत्सव सप्ताह के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में कनोहरलाल कृष्णसहाय इंटर कॉलेज की सराहनीय सहभागिता पर एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन के. के. इण्टर कालेज में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल जी के प्रपोत्र एवं शोध संस्थान के चेयरमैन तस्वीर सिंह चपराना ने कहा कि विद्यार्थियों में देशभक्ति, इतिहास बोध और राष्ट्र के क्रांतिकारीयों के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना ही इस प्रकार की आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। विद्यालय परिवार द्वारा धनसिंह कोतवाल जैसे महान क्रांतिकारी के जीवन, संघर्ष और बलिदान को विद्यार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
कार्यक्रम में क्रांतिनायक शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान के चेयरमैन तस्वीर सिंह चपराना, राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत सिंह कपूर, प्रसिद्ध इतिहासकार अशोक चौधरी, शोध संस्थान की महिला संयोजिका एवं प्रधानाचार्या सुगम सिंह धामा सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने छात्रों में राष्ट्रप्रेम, इतिहास बोध एवं सांस्कृतिक चेतना के विकास हेतु ऐसे आयोजनों को अत्यंत आवश्यक बताया।


