मथुरा

संत प्रेमानंद महाराज के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट

महज 2 घंटे में मिले साढ़े नौ लाख से अधिक लाइक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संत यमुना के किनारे बैठे नजर आ रहे हैं। उनके आसपास पक्षियों की उड़ान इस कदर है कि मानों कोई उत्सव हो रहा है। ये वीडियो लोगों द्वारा खूब वायरल किया जा रहा है। संत प्रेमानंद महाराज के सोशल मीडिया अकाउंट भजन मार्ग पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। आलम ये है कि इसे अपलोड करने के महज दो घंटे में ही साढ़े नौ लाख लोगों ने लाइक किया है। ये सिलसिला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस वीडियो को लाइक किया जा रहा है, इसके साथ ही कमेंट भी कई सारे आ रहे हैं। राधे-राधे के साथ कमेंट बॉक्स में लोग अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button