
नई दिल्ली : भारत के उभरते हुए 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें राष्ट्रपति द़ौपदी मुर्मू द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसी समारोह के कारण आज वैभव विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार-मणिपुर मैच नहीं खेल सके थे।
भारत के 14 वर्षीय क्रिकेट स्टार वैभव सूर्यवंशी को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) से सम्मानित किया गया। युवा क्रिकेटर समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने वाले हैं।
पीएमआरबीपी भारत का पांच से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह वीरता, कला और संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, समाज सेवा और खेल सहित श्रेणियों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है। वैभव को खेल श्रेणी में यह पुरस्कार मिला।
समारोह के बाद, बाएं हाथ के बिहार के इस बल्लेबाज की भारत अंडर-19 टीम के बाकी सदस्यों के साथ जुड़ने और जिम्बाब्वे जाने की उम्मीद है क्योंकि टीम 15 जनवरी से शुरू होने वाले आगामी अंडर-19 विश्व कप की तैयारी कर रही है।
एक दिन पहले ही भारत के घरेलू वनडे टूनार्मेंट विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूनार्मेंट के मैच में बिहार-अरुणाचल प्रदेश मैच में वैभव ने 84 गेंदों में 190 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 15 छक्के शामिल थे। वैभव ने सिर्फ 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिससे वह लिस्ट ए क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र के शतकवीर बन गए। बिहार ने इस मैच में 50 ओवरों में 6 विकेट गंवाते हुए 574 रनों का विश्व रिकॉर्ड (लिस्ट-ए क्रिकेट) स्कोर भी बनाया।
वो पहली बार इस साल तब चर्चा में आए थे जब आईपीएल 2025 के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उनको 1.10 करोड़ में खरीदा था। उसके बाद टूनार्मेंट में उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में गुजरात टाइटंस के खिलाफ दूसरा सबसे तेज आईपीएल शतक लगाते हुए इतिहास रचा था, जिसके बाद उन्होंने थमने का नाम नहीं लिया।मेरठ थाना लिसाड़ी गेट
क्षेत्र मेवगढ़ी मैं ई-रिक्शा को लेकर घर जा रहे चालक ने रास्ते में पड़ी मिट्टी को हटाने के लिए कहा तो दबंगों ने ई रिक्शा चालक प्



