बरेली
प्री-एक्टीवेटेड सिमकार्ड बेचने का आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। सुभाषनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र के बिरिया नारायण निवासी मोबाइल सिम विक्रेता शाहिद हुसैन को गिरफ्तार किया है। उस पर साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले प्री-एक्टीवेटेड सिम की बिक्री का आरोप है। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सुभाषनगर थाने के सब इंस्पेक्टर होराम सिंह ने बताया कि 12 हजार और 27 हजार रुपये की साइबर ठगी के दो मामलों की शिकायत नेशनल क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी। ठगी के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर को ट्रेस किया। विवेचना के दौरान प्री-एक्टीवेटेड सिम बेचने के मामले में शाहिद का नाम सामने आया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने प्री-एक्टीवेटेड सिम की बिक्री करने की बात स्वीकार की है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने और कितने लोगों को प्री-एक्टीवेटेड सिमकार्ड की बिक्री की है।



