हजारीबाग

बड़कागांव के युवक अनुपम की दुर्घटना में हुई मौत अत्यंत दुखद-अंबा प्रसाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हज़ारीबाग बड़कागांव पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के पूर्व पत्रकार स्वर्गीय उपेंद्रनाथ मालाकार के इकलौते पुत्र 24 वर्ष के अनुपम कुमार के विगत दिनों हुए कार दुर्घटना में मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। अंबा प्रसाद ने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक एवं दुखद बताया , कहा कि घटना की भरपाई कभी नहीं हो सकती है इस पूरे घटना ने बड़कागांव को झकझोर के रख दिया है। अंबा प्रसाद ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button