पाकुड़

तीन दिवसीय गेंदरेच् बॉल प्रतियोगिता का समापन, उपासना मरांडी ने फाइनल मुकाबले का किया उद्घाटन

Three-day Gendrach Ball Competition concludes, Upasana Marandi inaugurates the final match

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ । प्रखण्ड के मानिकपुर पंचायत अन्तर्गत ग्राम गोपालडांगा फुटबॉल मैदान में नव युवा संघ गोपालडांगा क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गेंदरेच् बॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद एवं रद्दीपुर ओपी के प्रभारी भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने परंपरागत तरीके से फुटबॉल को हवा में उछालकर फाइनल मैच का उद्घाटन किया।फाइनल मुकाबला एफसी आढ़ौल मुर्गा बनाम एफसी जंगलराज टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। कड़े संघर्ष के बाद परिणाम पेनाल्टी शूटआउट से तय हुआ, जिसमें एफसी आढ़ौल मुर्गा की टीम ने निर्णायक बढ़त बनाकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 25 हजार रुपए नगद एवं उपविजेता टीम को 20 हजार रुपए नगद देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपासना मरांडी ने मैदान में उपस्थित खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों को राज्य सरकार की खेल नीति की जानकारी दी और बताया कि माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में अबुआ सरकार खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमारे राज्य के लोकप्रिय युवा मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी खेल के प्रति काफी संवेदनशील हैं और खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। साथ ही राज्य की सरकार आप लोगों के लिए अनेकों योजनाओं का संचालन कर रही है, आप सभी उन योजनाओं का भरपूर लाभ लें। झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने युवाओं को मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा को निखारते हुए उत्कृष्टता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्ताओं ने माननीय विधायक प्रो स्टीफन मरांडी के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए एवं उनकी जनसरोकार से जुड़ी कार्यशैली से प्रेरित होकर तथा झामुमो की नीतियों और विचारधारा पर भरोसा जताते हुए उपासना मरांडी के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ली। उपासना मरांडी ने बारी बारी से सभी नए सदस्यों को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। सदस्यता लेने वालों में छोटेलाल सोरेन, सनातन सोरेन, परमेश्वर मुर्मू, जितेन सोरेन, सनातन सोरेन, बिट्टू मरांडी, एंथोनी मुर्मू, जॉन टुडू, आनंद किशोर सोरेन, फिरोज टुडू, जोहन मुर्मू, प्रेमलाल मिर्धा, दाऊद मुर्मू, मनील सोरेन, संजय मुर्मू, माइकल सोरेन, दीपक हेंब्रम, पॉलिना सोरेन, निकोलस किस्कू, रोजमेरी टुडू, एनी मुर्मू, स्टीफन मरांडी, बार्नेट मुर्मू,चार्लेश किस्कु समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर पोल्टु शेख ,जग्गु कोड़ा,टाईगर शेख,सबीर अली,मिलन सोरेन,बिट्टु मरांडी,लासारियुस सोरेन सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता समेत काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button