कर्माटांड़ में मोनिका कुमारी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन- 1 का भव्य उद्घाटन
https://www.google.com/search?q=hindi+to+english&rlz=1C1CHBF_enIN1128IN1128&oq=&gs_lcrp=EgZjaHJvbWUqCQgCECMYJxjqAjIJCAAQIxgnGOoCMgkIARAjGCcY6gIyCQgCECMYJxjqAjIJCAMQIxgnGOoCMgkIBBAjGCcY6gIyCQgFECMYJxjqAjIJCAYQIxgnGOoCMgkIBxAjGCcY6gLSAQ04OTk0MDgxNTVqMGo3qAIIsAIB8QXldyVc14zgLA&sourceid=chrome&ie=UTF-8#:~:text=Grand%20inauguration%20of%20Monica%20Kumari%20Cricket%20Tournament%20Season%2D1%20in%20Karmatand

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जिले के कर्माटांड़ प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत मकाती कोठी ग्राउंड में मोनिका कुमारी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन–1 (वर्ष 2025–26) का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर खेल प्रेमियों और स्थानीय ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। टूर्नामेंट का उद्घाटन भावी जिला परिषद भाग संख्या 5 की उम्मीदवार श्रीमती मोनिका कुमारी ने किया। उनके साथ जिला परिषद भाग संख्या 4 के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र मंडल, भारतीय जनता पार्टी कर्माटांड़ प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र मंडल, सारठ विधानसभा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह के सुपुत्र समाजसेवी गुलशन कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा न्यू राइजिंग विद्यासागर क्लब के अध्यक्ष अर्जुन मंडल, उपाध्यक्ष कुंदन मंडल, सचिव महेंद्र मंडल, सह सचिव राहुल मंडल, कोषाध्यक्ष निवास मंडल, संरक्षक संजय यादव, पप्पू मंडल, बलराम मंडल सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया। इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया है। उद्घाटन मैच अंजलि कलेक्शन और एसआरबी क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर अंजलि कलेक्शन की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसआरबी क्लब की टीम दस ओवर में मात्र साठ रन ही बना सकी। अंजलि कलेक्शन के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंजलि कलेक्शन की टीम ने नौ ओवर एक गेंद में ही जीत हासिल कर ली। इस मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी राहुल कुमार मंडल रहे, जिन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए और बल्लेबाजी में इक्कीस रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनकी इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना और युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल के प्रति प्रेरित करना है। आने वाले दिनों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।


