गोड्डा

जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्ड अंजली यादव की अध्यक्षता में  जन शिकायतों से संबंधित समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त 211  मामलों से संबंधित जन शिकायतों की अद्यतन स्थिति की विस्तारपूर्वक  समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी जन शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान के दौरान लंबित शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए उपायुक्त ने कारणों की जानकारी ली और शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि जन विश्वास में वृद्धि हो।उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा जन शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अपर समाहर्ता, गोड्डा प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा बैद्यनाथ उरांव ,अनुमंडल पदाधिकारी महागामा आलोक वरण केसरी, संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी,संबंधित विभागों के कार्यालय प्रधान उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button