असम

असम के दरंग जिले के पथरूघाट के किसान शहीद स्थल को रोशन करने के लिए विधायक डॉ. परमानंद राजवंशी ने उठाए कदम। 

उच्च प्रकाश स्तंभ का शिलान्यास और आठ गरीब छात्र-छात्राओं के बीच पुस्तक वितरण। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

असम के दरंग जिले के ऐतिहासिक सातकुड़ी किसान शहीदों की वीरभूमि पथरूघाट। दरंग का स्वाभिमान स्वरूप पथरूघाट की इस वीरभूमि और सातकुड़ी शहीदों की वीरगाथा को उचित सम्मान देने के लिए डॉ. हिमंता बिस्व शर्मा नेतृत्वाधीन सरकार सदैव प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती आ रही है। इसी शहीद स्थल को आलोकीय बनाने के उद्देश्य से बुधवार को स्थानीय विधायक डॉ. परमानंद राजवंशी और दरंग जिले के आयुक्त पराग कुमार काकति ने एक “उच्च प्रकाश स्तंभ” का शिलान्यास किया। जिला प्रशासन के निर्देशन में एचडीएफसी बैंक की मंगलदई शाखा के उद्यम से यह स्तंभ निर्मित होगा। इस कार्यक्रम में सिपाझार समाजिला के आयुक्त पापरी दास, पाथरिघाट राजह चक्र के चक्र अधिकारी काबेरी रंगपीपी; दरंग जिला परिषद की सदस्य रूपाली देवी, समाजसेवी भूषण चंद्र डेका, अमूल्य दास, एचडीएफसी बैंक मंगलदई शाखा के महाप्रबंधक शाजिद खा, पाथरिघाट गांव पंचायत की सभानेत्री डेजी डेका और अवकाशप्राप्त शिक्षक तथा साहित्यकार कमलाकांत डेका ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के अलावा “पथरू समन्वय गोष्ठी” की ओर से विधायक और आयुक्त के समन्वय में उपस्थित आठ गरीबी छात्र-छात्राओं को पुस्तक प्रदान करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पथरू समन्वय गोष्ठी के सचिव मोस्ताक हुसैन और भूषण चंद्र डेका के संयोजन में आयोजित सभा में विधायक राजवंशी ने नव पीढ़ी को पुस्तक अध्ययन के प्रति आग्रहित कर पुस्तकों को मानव के सबसे विश्वसनीय मित्र बताया। सभा में आयुक्त काकति ने पुस्तक अध्ययन के माध्यम से ज्ञान पिपासु मन की तृष्णा शांत की जा सकती है, ऐसा मत प्रकट किया। सभा के एक अन्य वक्ता साहित्यकार कमलाकांत डेका ने पुस्तक अध्ययन से एक व्यक्ति के साथ-साथ समग्र समाज को कैसे महान बनाया जा सकता है, इस दिशा में विस्तृत भाषण दिया। सभा के अंत में प्रकृतिवंदु गौरी शंकर कलिता की ओर से सभी को एक-एक पेड़ के पौधे वितरित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button