हापुड़
नववर्ष की पूर्व संध्या पर SP ने शहर में की पैदल गस्त की।
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हापुड़ पुलिस की कानून व्यवस्था के लिए सड़क पर दल बल के साथ उतरे हैं एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड – हापुड़ से पुलिस की एक सुंदर तस्वीर सामने आई है । हापुड नगर कोतवाली क्षेत्र में फ्रीगंज रोड तिराहे पर ग्राहक के इंतजार में मासूम बच्ची सड़क पर गुब्बारे और लाइट लेकर चुपचाप अकेली खड़ी थी लेकिन कोई ग्राहक गुब्बारे नहीं खरीद रहा था । इसी बीच सड़क पर भारी पुलिसबल के साथ चेकिंग करते हुए एसपी ज्ञानंजय सिंह और सी ओ सिटी वरुण मिश्रा की नजर पड़ी । और फिर मासूम बच्ची से HAPPY NEW YEAR बोलते हुए उससे लाइट वाले कई ताज खरीदकर उसका नववर्ष मनवा दिया । बच्ची के चेहरे पर मुस्कान आ गई ।



