बिजनौर

कुंए में उतरे दो सगे भाईयों समेत तीन युवकों की दम घुटने से मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

बिजनौर। कुंए के झेरे की जहरीली गैस से तीन युवकों की दम घुटने से मौत हो गई। इसमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। इस घटना से उनके परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ।
शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव सरकथल में रविवार को करीब ग्यारह बजे गांव निवासी 27 वर्षीय छत्रपाल सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह कुएं में मोटर देखने उतरा था। इसी बीच वही बेहोश हो गया। इस दौरान वहां मौजूद उसके चचेरे भाई 20 वर्षीय कशिश व उसका सगा भाई 22 वर्षीय हिमांशु पुत्रगण हरि सिंह छत्रपाल को बचाने के लिए l कुंए में घुसे तो वह भी बेहोश हो गए। वहां मौजूद अन्य युवक चेतन ने शोर मचाया शोर सुनकर मौके पर लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने रस्सी बांधकर तीनों को कुंए से बाहर निकाला।परिजन व ग्रामीण तीनों को उपचार के लिए सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।दो भाइयों समेत तीन युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button