त्योहारी सीजन में FSDA की बड़ी कार्यवाही, एनसीआर में 700 किलो मिलावटी मावा बरामद
तीन जिलों की टीम ने मिलकर मिलावटी मावे पर सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए NCR में सप्लाई के लिएकरीब 700 किलो मिलावटी मावा पकड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ – त्योहारी सीजन आने से पहले ही हापुड़ में मिलावटी पनीर और मावा को लेकर खाद्य विभाग FSDA की बड़ी कार्यवाही सामने आई है,तीन जिलों की टीम ने मिलकर धौलाना तहसील क्षेत्र में मिलावटी मावा पर सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए करीब 700 किलो मिलावटी मावा पकड़ा बरामद किया है। धौलाना तहसील क्षेत्र में तीन स्थानों पर भारी मात्रा में मिलावटी मावा बनाने की सूचना पर खाद्य विभाग ने देर रात छापामार कार्यवाही की है । घर के अंदर जमीन पर डालकर मिलावटी मावा बनाया जा रहा था । खाद्य विभाग की टीम ने मिठाइयां बनाने के लिए मिलावटी मावा तैयार करने में प्रयुक्त होने वाले रिफाइंड तेल , SMP और वनस्पति के नमूने लिए हैं । मौके से करीब 268 किलो वनस्पति, 510 किलो SMP भी सीज किया गया है । आगामी त्योहारों को लेकर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है ।
मिलावटी मावे के सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है । जांच रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्यवाही की जाएगी ।
जनपद हापुड के धौलाना तहसील क्षेत्र में ग्राम धौलाना , सोलाना और लालपुर में खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाही की है ।
हापुड़ के सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि दिनांक 21 08.2026 को आयुक्त महोदया के आदेश एवं जिलाधिकारी महोदया के निर्देश परधौलाना तहसील में सोलना लालपुर में खोया निर्माण इकाइयों पर पुलिस बल के साथ सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में बाहर की खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम के साथ छापा मारा गया,मौके पर तीन निर्माण इकाइयों पर छापा मारा गया जिनके नाम क्रमशः
1.शाहरुख पुत्र हनीफ लालपुर ,सोलाना 2. प्रदीप कुमार सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी सोलाना, धौलाना 3. मोमिना पत्नी मोमीन है।मौके पर शाहरुख के यहां से चार नमूने- दो मावा एक SMP तथा वनस्पति का नमूना लिया गया ।इसके अतिरिक्त प्रदीप के यहां से मावा के दो नमूने लिए गए एवं मोमिना के यहां से रिफाइंड तेल का एक नमूना और SMP का एक नमूना लिया गयामौके पर शाहरुख के यहां से लगभग 7 कुंतल मिलावटी मावा जिसका कुल मूल्य 175000 है ,जप्त कर नष्ट कराया गया। एवं मोमिना के यहां से 268 किग्रा वनस्पति जिसकी कीमत 53600 है एवं 510 किग्रा SMP जिसकी कीमत 178500 है को सीज किया।टीम में मेरठ से खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेश पाल, अतीश कुमार, सत्येंद्र सिंह तोमर तथा राम गाजियाबाद से खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके वर्मा एवं अजय सिंह तथा बुलंदशहर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुनेंद्र सिंह राणा एवं अजय सिंह तथा स्थानीय टीम शामिल रही रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर इस तरह की कारवाइयां आगे भी जारी रहेगी।




