खैरथल
जिला संघर्ष समिति का धरना रहा जारी
भरी ठण्ड मे भी धरने पर रहे राजस्थान के सबसे बुजुर्ग विधायक दीपचंद खैरिया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल: जिला बचाओ संघर्ष समिति द्वारा बीते 8 अगस्त से राजस्थान के सबसे बुजुर्ग विधायक के नेतृत्व मे चल रहा धरना 147 वें दिन भी जारी रहा आज सर्द भरे दिन में भी विधायक दीपचंद खैरिया धरने पर बैठे, लेकिन सरकार अब तक कोई ठोस कदम उठाने को तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री द्वारा कोई संज्ञान नही लेने से लोगों में गहरा आक्रोश है और लोगो कीआशंका पुख्ता होती जा रही है कि जिले का मुख्यालय कहीं और स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
यह आंदोलन पूरी तरह गैर-राजनीतिक है और इसे आमजन का व्यापक समर्थन मिल रहा है। किसान, महिलाएं, युवा और बच्चे तक सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। समिति पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री और जिले के सांसद इसे कांग्रेस का आंदोलन बता लोगों के संधर्ष को कमत्तर बताने मे लगे आंदोलनकारियों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे
समिति ने साफ किया कि जब तक सरकार जिले का नाम परिवर्तन और मुख्यालय को अन्यत्र ले जाने की आशंका की जब तक मंशा सरकार स्पष्ट नहीं करती हैं तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

