खैरथल
गड्डा बना हुआ था मुसीबत, नगर परिषद ने की अनदेखी तो युवाओ ने सड़क के खड्डे को किया दुरुस्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
खैरथल : युवा किसान महापंचायत के सदस्यों ने पिछले डेढ़ माह से पुरानी मंडी स्थित पेट्रोल पम्प के पास टूटे हुए सड़क क्रास को आज स्वयं ठीक कराकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की।
विदित रहे पेट्रोल पम्प के पास अनाज मंडी बाईपास जाने वाले आम रास्ते पर सड़क क्रास टूटा हुआ था जिसमे प्याज सहित अन्य कृषि जींस लेकर आने वाले किसानो के वाहन रोजाना गहरे खडे में फंस रहे थे अनेको बार नगर परिषद अधिकारियो को शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने पर किसान युवा महापंचायत के सदस्यों ने खड्डे को भरने का जिम्मा अपने हाथो में लेते हुये क्रास को सही किया। युवाओं ने अपने स्तर पर सामग्री जुटा कर बेहत्तर कार्य किया लोगो ने बताया नगर परिषद ने भी खड्डे का सही कराया था जो चार दिन मे ही उखड़ गया
इस मौके पर कृष्णा चौधरी हेमंत गुर्जर धैर्य भारद्वाज प्रथम हेमंत शर्मा अंकित जोशी सतीश चौधरी हर्षित जांगिड़ हरि तिवारी आदि मौजूद रहे



