खैरथल
सावत्री फुले की जयंती प्रेरणा दिवस के रुप में मनाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : शहर के किरवारी रोड स्थित सैनी सभा भवन में माता सावित्री बाई फुले जी की 195 वीं जयंती प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई कार्यक्रम की शुरूआत माता सावित्री बाई फुले के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर की गई!कार्यक्रम में सैनी समाज खैरथल के अध्यक्ष देवकीनंदन सैनी ने माता सावित्री बाई फुलेजी के जीवन पर प्रकाश डाला उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए कार्यों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के युवा जिलाध्यक्ष श्याम सैनी ने भी अपने विचार रखे
इस अवसर पर उमराव सैनी,महादेव सैनी, बाला प्रसाद सैनी,राजेश सैनी,गुलशन सैनी,लक्ष्मणसैनी ,श्रीराम सैनी,हीरालाल सैनी,लोकेश सैनी आदि समाज बंधु उपस्थित रहे।


