खैरथल

बार काउन्सिल ऑफ राजस्थान की अनुशासन समिति में एडवोकेट राजेश मिश्रा बने सदस्य 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। राजस्थान हाईकोर्ट की बार काउन्सिल में खैरथल निवासी एडवोकेट राजेश मिश्रा को अनुशासन समिति के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। समिति में बीकानेर के कुलदीप कुमार शर्मा अध्यक्ष तथा जयपुर के डॉ. महेश शर्मा सदस्य हैं।
एडवोकेट मिश्रा की नियुक्ति सहायक सचिव विकास ढाका द्वारा की गई। उल्लेखनीय है कि जिले से इस पद पर नियुक्त होने वाले वे पहले अधिवक्ता हैं। उनकी नियुक्ति पर किशनगढ़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित उनके शुभचिंतको ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button