रामपुर शाहबाद
घने कोहरे में ट्रक पेड़ से टकराया बड़ा हादसा टला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। घने कोहरे के कारण एक ट्रक सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराया, लेकिन इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।यह घटना शाहबाद-ढाकिया मार्ग पर ग्राम तुरखेड़ा के पास हुई। बजरी लेकर जा रहा यह ट्रक घने कोहरे के कारण अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया।हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक और परिचालक सुरक्षित रूप से वाहन से बाहर निकल आए। इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।



