उत्तराखंड

उत्तरकाशी पुलिस ने खोये मोबाइल फोन वापस लौटाकर चेहरे पर लौटाई मुस्कान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी पुलिस की कोतवाली उत्तरकाशी टीम द्वारा करीब 3.15 लाख रु0 क़ीमत के 12 खोये हुये मोबाईल फोन बरामद किये गये हैं, जिन्हें आज 8 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा फोन स्वामियों को वापस लौटाया गया है। सभी खोये मोबाइल फोन के सम्बन्ध में फोन स्वामियों द्वारा CEIR Portal पर शिकायत दर्ज की गयी थी।

एक माह में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र से करीब 8.50 लाख रु0 कीमत के 33 खोये मोबाइल फोन को CEIR Portal के माध्यम से तलाश कर फोन स्वामियों को वापस लौटाया गया है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा फोन बरामद करने वाली टीम की सराहना करते हुये टीम को 2500 रु0 का पारितोषिक दिया गया है।

एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा आमजन को जागरुक करते हुये बताया गया कि CEIR Portal खोये मोबाइल फोन तलाशने में काफी सुविधाजनक है। आप भी अपने खोये मोबाईल फोन के सम्बन्ध में CEIR Portal पर शिकायत रजिस्टर्ड कर ट्रैस करवा सकते हैं। CEIR Portal पर शिकायत रजिस्टर्ड करने के लिये मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड आदि कागजात जरुरी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button