माकपा ने गोमिया में डोनाल्ड ट्रंप का पुतला जलाया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गोमिया प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन स्वांग गोमिया अवस्थित पार्टी कार्यालय के समीप किया गया। पुतला दहन के पूर्व उपस्थित पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने डोनाल्ड ट्रंप मुर्दाबाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होश में आओ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी के साथ बिना शर्त रिहा करो, डोनाल्ड ट्रंप तुम्हारी तानाशाही नहीं चलेगी आदि नारे लगाए। पुतला दहन के बाद उपस्थित माकपा के राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर, प्रदीप कुमार विश्वास एवं गोमिया प्रखंड सचिव राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से कहा अमेरिका के द्वारा तेल एवं अन्य संसाधनों पर कब्जा करने के उद्देश्य व नीयत से दूसरे देशों पर तानाशाही हमले किए जा रहे हैं जिसका ताजा उदाहरण वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करना एवं वहां पर हमला करना है। उन्होंने कहा हमारी पार्टी वेनेजुएला के राष्ट्रपति को गिरफ्तार करने की घटना की निंदा करती है और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कडा संदेश देती है कि वह निकोलस मादुरो को बिना शर्त उनकी पत्नी के साथ रिहा करें। उन्होंने कहा भारत सरकार ने इस घटना पर जो वक्तव्य दिया है वह निंदनीय है और यह साबित करता है कि भारत सरकार भी अमेरिकी साम्राज्यवाद और वहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ही पिछलग्गू है।
इस कार्यक्रम में पार्टी के गोमिया प्रखंड कमेटी के सदस्य लखन महतो, भोला स्वर्णकार, अजय कुमार, केशु कमार, विश्व चंद्र रिकी, रामचंद्र ठाकुर-2, अजय कुमार, चमन प्रजापति, लोकनाथ ठाकुर, सरजू पासवान, महावीर राम रवानी आदि शामिल थे।




