पाकुड़

धनजोड़ी गांव में उपासना मरांडी का जनसम्पर्क, ग्रामीणों की समस्याओं से हुईं रूबरू

Upasana Marandi's public relations in Dhanjodi village, came face to face with the problems of the villagers

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत बलियाडांगा के ग्राम धनजोड़ी में आज झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त सड़क, पेयजल, बिजली सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याओं की जानकारी उन्हें दी। ग्रामीणों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उपासना मरांडी ने आश्वस्त किया कि वे जनसमस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि धनजोड़ी गांव की सभी समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि झामुमो की सरकार आम जनता के हित में प्रतिबद्ध है और गांव-गांव तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर उपासना मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेंशन, बिजली-पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान अखलाकुर रहमान, मो. राजू, मो. अहमद, प्रधान समेत कई झामुमो कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button