ललितपुर

स्वामी विवेकानन्द जयन्ती पर कराया गया योगाभ्यास

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। चंद्रशेखर आजाद पार्क योग कक्षा में पतंजलि युवा भारत योग समिति, भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, किसान पंचायत व सैडो पॉवर ग्रुप के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई, जिसमें सर्वप्रथम भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी अरविंद कुमार एवं युवा भारत के मंडल प्रभारी योगाचार्य अनुराग चतुर्वेदी ने चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। योगाचार्य मुकेश साहू एड. द्वारा सभी योग साधकों को योगाभ्यास कराया। अरविंद कुमार ने बताया कि स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण के बताए गये कार्यों को कर रहे हैं। योगाचार्य अनुराग चतुर्वेदी ने बताया कि स्वामी के बताया गए मार्ग चलना चाहिए। हमें नशा मुक्त भारत बनाना है देश के युवाओं को योग से जुडऩा चाहिए। योगाचार्य मुकेश साहू एड. ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द का जन्मदिन 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाते हैं। स्वामी जी का जन्म 1863 कोलकाता पश्चिम बंगाल में हुआ था उनके पिताजी का नाम विश्वनाथ दत्त था एवं माता जी का नाम भुवनेश्वरी देवी था। उनके गुरू रामकृष्ण परमहंस थे। रामकृष्ण मठ व रामकृष्ण मिशन की स्थापना भी इनके द्वारा की गई। इनकी मृत्यु 04 जुलाई 1902 में बेंगलूर पश्चिम बंगाल भारत में हो गई थी। युवा भारत के सह प्रभारी रामकिशोर विश्वकर्मा ने स्वामि जी के कथन को याद दिलाया उठो जागो तब तक नहीं रुको जब तक आपको लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। युवा भारत के कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने बताया कि स्थान चंद्रशेखर आजाद पार्क में प्रतिदिन योग कक्षा सुबह 6 से 8 बजे तक संचालित होती है। इस दौरान श्यामलाल साहू, अरविंद कुमार जैन, योगाचार्य अनुराग चतुर्वेदी, योगाचार्य मुकेश साहू एड., रामकिशोर विश्वकर्मा, सुरेन्द्र जैन, मनोज झा, अक्षय गौतम एड., फूलसिंह अमीन, राजेंद्र कुमार उदैनिया, प्रमोद बबेले, विकास जैन, मनीष सिंह, प्रमोद पांडे, संजय अहिरवार, उत्कर्ष मिश्रा, शैलेन्द्र साहू आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button