रामपुर शाहबाद
बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन का पेड़ से लटका मिला का शव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। सैफनी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी लाइनमैन का शव जंगल में पेड़ से लटका मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया मामला थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव का है। गांव के पास ही सोमवार सुबह खेतों की सिंचाई के लिए गए ग्रामीणों ने एक पेड़ से मफलर के फंदे पर युवक का शव लटका देखा। तो ग्रामीणों ने पास जाकर पहचान की शव गांव निवासी भान सिंह का निकला। इसके बाद तुरंत इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी गई।बताया गया कि भान सिंह बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत था और वर्तमान में रवाना पट्टी गांव में तैनात था। परिजनों के अनुसार वह रविवार शाम करीब चार बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा मोबाइल फोन बंद मिलने पर परिजन पूरी रात परेशान होते रहे। सोमवार सुबह जंगल में शव मिलने की सूचना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि भान सिंह का पड़ोसी गांव की एक महिला से प्रेम संबंध था, जिसको लेकर पिछले काफी समय से घर में तनाव बना हुआ था। परिजनों का कहना है कि महिला द्वारा युवक पर लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा था और उसे ब्लैकमेल भी किया जा रहा था।परिजनों के मुताबिक घटना से एक दिन पहले ही महिला ने भान सिंह के खिलाफ सैफनी थाने में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। जैसे ही मुकदमे की जानकारी गांव और भान सिंह को हुई, वह मानसिक रूप से टूट गया। उसी शाम वह घर से निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव जंगल में पेड़ से लटका मिला।मृतक के पिता ने थाने में तहरीर देकर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं मृतक की पत्नी ने भी महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए पति की हत्या की आशंका जताई है। पत्नी का कहना है कि महिला द्वारा लंबे समय से दी जा रही मानसिक प्रताड़ना के कारण ही यह घटना हुई है


