कसमार में शीघ्र बनेगा डाकघर का अपना भवन, मुखिया ने दी सहमति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो ।
बोकारो। बोकारो जिले के कसमार प्रखंड अंतर्गत गररी पंचायत के तेलमुंगा राजस्व ग्राम में डाक विभाग की अपनी 31 डिसमिल जमीन उपलब्ध है जिसका खाता नंबर 67 प्लॉट संख्या 365 -366 है। इस भूमि पर काफी अर्से पूर्व डाकघर का सफल संचालन होता था। भवन जर्जर होने के बाद किराए के मकान में सन 1981 में चला गया जो आज भी किराए के मकान में चलाया जा रहा है। कसमार के ग्रामीण समाजसेवियों व प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों द्वारा लगातार भवन निर्माण की मांग किया जाता रहा है। जिसकी वजह से अब डाकघर भवन निर्माण की कवायत तेज हुई है। भवन निर्माण की मांग के संबंध में गर्री पंचायत की वर्तमान मुखिया श्रीमती गीता देवी ने वरिष्ठ डाक अधीक्षक धनबाद मंडल को पत्र लिखकर अनुमति एवं प्रदत मानचित्र के अनुसार कार्य संपन्न कराने की सहमति एवं आवश्यक हर संभव सहयोग प्रदान करने की सहमति प्रदान किए हैं। डाकघर का अपना भवन नहीं रहने से स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों को डाकघर जमा खाता खोलने पेंशन की राशि प्राप्त करने सावधि जमा बीमा सहित कई आवश्यक कार्य में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इधर डाकघर भवन बनने की खबर से कसमार के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस संबंध में विगत 23 वर्षों से डाकघर भवन निर्माण की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश कुमार जायसवाल अथक रूप से विभिन्न स्तरों पर मांग को उठाते रहे हैं। समाजसेवी धनलाल कपरदार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कसमार में डाकघर का अपना भवन होने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी। सामाजिक कार्यकर्ता कार्तिक गोस्वामी ज्ञानी राम ठाकुर सचिन प्रजापति विष्णु चरण महाराज गौतम सागर सहित अन्य कई लोगों ने डाकघर भवन निर्माण से खुशी जाहिर किए हैं।1991-92 मैं जब मेन गेट सहित चारदीवारी बन रहा था उसे समय से डाकघर भवन निर्माण की आश लगाए बैठे थे कसमार के ग्रामीण डाकघर जो अब वह मुर्त रूप लेने जा रहा है। इससे स्थानीय ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है।



