गोड्डा
गोड्डा के गांधीग्राम के समीप अपराधियों ने महिला को मारी गोली
झारखंड में जंगल राज हो रहा कायम, गोड्डा जिला को अशांत करने की कोशिश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
– पथरगामा में प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर
गोड्डा। पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम के समीप एक महिला को गोली मारने की जानकारी अपडेट हुई है। ग्रामीणों की ओर से बताया जा रहा है कि महिला को तड़ातड़ तीन गोली मारा गया है। गोड्डा जिले में अपराधियों का मनोबल चरम पर है, गोड्डा को अशांत करने की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि
गांधीग्राम के समीप वंदना कुमारी परसा निवासी पति संतोष कुमार साह (जुडिशल मजिस्ट्रेट सासाराम) को तीन गोली मारी गई। पथरगामा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु गोड्डा रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी क्षेत्र में तेजी से फैल चुकी है। इतना ही नहीं आसपास के क्षेत्र के लोग इस घटना को लेकर काफी स्तब्ध है। गोलीकांड के मामले का फिलहाल कोई खुलासा नहीं हो पाया है। पथरगामा थाना सहित जिला मुख्यालय के पुलिस पदाधिकारी इस मामले को लेकर पूरी तरह से सकरी हो चुके हैं।
सदर अस्पताल में भी नहीं हो पाया महिला का इलाज
इधर, पथरगामा अस्पताल में तो महिला का इलाज नहीं हो पाया। वहां से रेफर गोड्डा अस्पताल किया गया। यहां पर भी गोली से जख्मी महिला का इलाज ना हो सका। बस पुरानी परंपरा की तरह रेफर घायल महिला को किया गया है। अब महिला को भागलपुर इलाज के लिए ले जाया जा रहा है। गोली जबड़े में लगी थी जिसे निकालने की बात आधिकारिक तौर पर कही गई है। लेकिन अन्य गोली लगने से महिला के जान पर आफत बनी हुई है।
मामले को लेकर एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने कहा
इधर, जानकारी मिलने के बाद सबसे पहले सदर अस्पताल एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी पुलिस बल के साथ पहुंचे। महिला से थोड़ी बहुत जानकारी प्राप्त करने के बाद एसडीपीओ ने उपस्थित मीडिया कर्मियों को बताया कि परसा गांव की रहने वाली वंदना कुमारी कोर्ट के काम से आई हुई थी, घर लौट के क्रम में दो बाइक से उसका पीछा किया गया। गांधीग्राम के हाईवे अंडरपास के पास गोली मारी गई। महिला द्वारा बताया गया कि उसके पति के भाई यानी उसका देवर था। फिलहाल महिला की स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया है। महिला के साथ उनके परिजन और पुलिस भी गई है। एचडीपीओ ने बताया कि उनकी टीम इसमें पूरी तरह से लग चुकी है।किनकी संलिप्ता जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।




