शामली

कैराना पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
कैराना। माननीय न्यायालयों से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कैराना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर जिलेभर में गैर-जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को कैराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायालयों से जारी वारंटों के आधार पर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में ग्राम बसेड़ा निवासी इन्सार पुत्र जबरदीन, ग्राम दभेड़ी खुर्द निवासी सुभाष पुत्र शेर सिंह तथा ग्राम बधूपुरा निवासी समरयाब पुत्र फैय्याज शामिल हैं। तीनों अभियुक्त थाना कैराना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और फरार वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button