बुलंदशहर
कांग्रेस विजय अभियान रैली होगी ऐतिहासिक -विदित चौधरी
औरंगाबाद रुचिका गार्डन में होगी 11 सितंबर को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
औरंगाबाद बुलंदशहर हिमाचल प्रदेश प्रभारी विदित चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार दलित विरोधी है। आगामी चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। श्री चौधरी बुधवार की शाम कांग्रेस विजय अभियान रैली का जायजा लेने औरंगाबाद पहुंचे थे। उन्होने रैली स्थल का जायजा लेने के बाद कहा कि चौधरी श्यौपाल सिंह की मां जी के जन्मदिन पर आयोजित विजय अभियान रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होने आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार युवाओं का भविष्य बर्बाद करने पर तुली हुई है छात्रों की आवाज दबाई जा रही है।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक चौधरी श्यौपाल सिंह ने बताया कि विजय अभियान रैली को यूपी चीफ अजय राय, यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, पूर्व राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी सिने अभिनेता राज बब्बर जयप्रकाश अग्रवाल संजीव आर्य इमरान मसूद काजी निजामुद्दीन बी पी अशोक विवेक बंसल आदि दिग्गज नेता संबोधित करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी महेश शास्त्री अब्दुल रसीद नक़वी महीपाल सैनी पवन शर्मा आसमौहम्मद सुरेश उपाध्याय मौहम्मद जमान नरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।



