बोकारो

जन सरोकार के तहत सूचनाधिकार कार्यकर्ता नीरज भट्टाचार्य हुए सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो । कसमार प्रखंड के बगदा निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नीरज कुमार भट्टाचार्य आज रविवार को डीबडीह कार्निवाल रांची में श्रेष्ठ कंटेंट क्रिएटर सम्मान 2025 से सम्मानित किए गए। सूचना अधिकार अधिनियम के माध्यम से जनहित में प्रभावी हस्तक्षेप के लिए यह सम्मान पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख के द्वारा प्रदान किया गया। फोरम फॉर गुड गवर्नेंस जय झारखंड अभियान के द्वारा सर्वश्रेष्ठ सामाजिक सरोकार सम्मान प्रदान किया गया। नीरज कुमार भट्टाचार्य ने सूचना अधिकार आवेदन कर प्रखंड कार्यालय से 15वीं वित की राशि से कसमार प्रखंड क्षेत्र में जल मीनार अधिष्ठापन के संबंध में जानकारी की मांग किया काफी ना नुकुर के बाद सूचना प्रदान की गई। सूचना की मिलान करने पर काफी बड़े पैमाने पर घोटाला होने की जानकारी मिली। बोकारो उपायुक्त उप विकास आयुक्त सहित निगरानी को जांच करने की गुहार लगाई गई तथा पुनः झारखंड उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर जांच की मांग की गई। श्री भट्टाचार्य एक निर्भीक पत्रकार भी है जो मातृभूमि न्यूज़ पोर्टल में कार्यरत है इन्हें पत्रकारिता रत्न के सम्मान से 30 मई 2021 को सम्मानित किया गया था। इनकी धर्मपत्नी भी कसमार प्रखंड के बगदा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य (वर्तमान) निर्वाचित सदस्य हैं। इस सम्मान से कसमार में खुशी की लहर दौड़ गई है।खुशी जाहिर करने वालों में शिशुपाल महतो दिलीप कुमार महतो राजेश कपरदार ईश्वर रजक रविकुमार सहित सैकड़ो ग्रामीण शामिल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button