शामली

सरकारी चकरोड की पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटाने की उठी मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। गांव मण्डावर के एक किसान ने खेत के समीप स्थित सरकारी चकरोड को लेकर एसडीएम कैराना से शिकायत की है। किसान का आरोप है कि आसपास के किसानों द्वारा चकरोड पर कब्जा कर उसे संकरा कर दिया गया है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कतें आ रही हैं।
गांव मण्डावर निवासी किसान मेहरबान ने एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि उसके खेत के पश्चिम दिशा में स्थित सरकारी चकरोड की चौड़ाई लगातार कम होती जा रही है। चकरोड के संकरा हो जाने से ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालना मुश्किल हो गया है। गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये पास के खेतों में उतर जाने से विवाद की स्थिति भी बन जाती है। किसान ने प्रशासन से चकरोड की विधिवत पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटवाने और मार्ग को पूरी तरह बहाल कराने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button