मुरादाबाद
तुरैहा कशयप निषाद एकता समिति के बैनर तले सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। अंबेडकर पार्क में आज काफी बड़ी संख्या में कशयप समाज के लोग एकत्र हुए जहाँ पर पहले कुलदीप तुरैहा द्वारा संबोधित किया गया जिसमें उन्होंने योगी सरकार में पिछड़े़ वरग पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाने की बात कही फिर काफी बड़ी संख्या में एकत्र होकर जुलुस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपनें जिलाधिकारी कार्यलय पहुंचे जहां उन्होंने ज्ञापन में दी गयी मांगों को पढ़ते हुए बताया कि मेरठ जिले में 5 जनवरी 2026 को सोनू कशयप नामक युवक के साथ हुई अमानवीय घटना ने पूरे राज्य और देश की मानवतावादी भावनाओं को झकझोर कर रख दिया है सोनू कशयप को पहले पीटा गया और फिर जिंदा जला दिया गया यह घटना राइट टू लाइफ अनुच्छेद 21 का उल्लघंन है यह हत्या मतस्य जीवी दलित तुरैहा निषाद कशयप व अन्य पिछड़े वर्ग की भावनाओं को आहत कर रही है। पुलिस ने इसमें पक्षपात पूरण कारयवाही की है जिससे उपरोक्त समाज के लोग असंतुष्ट है इसलिए हम ये महामहिम राष्ट्रपति जी से मांग करते हैं कि सोनू हत्या कांड की उच्च स्तरीय जांच हो पिड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए और घटना के गवाहों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इस दौरान प्रदीप कशयप, चंदन रैदास, विरेंद्र सिंह कशयप, उमेश तुरैहा, सौरभ कशयप, रिंकू तुरैहा, विनोद तुरैहा, जीतु तुरैहा, गडडू कशयप, मोहन, रघूनाथ कशयप, पाती राम, डाक्टर राज कुमार, रुपचंद कशयप सहित काफी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



