खैरथल

बच्चो ने पॉकेट मनी से बांटी जर्सियां।

बच्चों का सामाजिक सरोकार प्रशंसनीय: पूर्व विधायक मंजीत चौधरी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 खैरथल:  हर वर्ष की भांति  ई.पी. विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी पाकेट मनी से सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को गर्म ऊनी जर्सीया बांटी। महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मातोर एवं राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय मातोर के सभी 343 विद्यार्थियों को गर्म ऊनी जर्सियां वितरित की गयी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी , मुंडावर प्रधान महेश गुप्ता, नगरपालिका उप चेयरमैन उदय सिंह जोरिया, सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र चौधरी, उदय राम चौधरी,  पेहल सरपंच मुकेश चौधरी, नंगली सरपंच धर्मेंद्र चौधरी, जितेंद्र चौधरी मातोर उपसरपंच लखन, व समस्त ग्रामवासी एंव ई.पी. स्कूल की तरफ से निदेशक आजाद चौधरी, गिरीश त्यागी जी, कॉर्डिनेटर पूजा बरसानी एवं क्लास मॉनिटर मौजूद थे।
        पूर्व विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी ने इस मौके पर कहा ई.पी. विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी पॉकिट मनी  से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने छोटे बड़े भाई बहिनों को गिफ्ट के रूप में स्वेटर बांटे हैं। उनका यह कार्य बड़ा ही प्रशंसनीय है। हम सब को भी ई.पी. विद्यार्थियों से कुछ सीख लेनी चाहिए  कि छोटी सी बचत से हम अपने दूसरे साथियों की मदद कर सकते हैं और छोटी सी उम्र में सेवाभाव का यह कार्य बड़ा ही काबिले तारीफ है। ऐसे ही संस्कारों से जीवन में सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
        विद्यालय निदेशक आजाद चौधरी ने बताया कि ई.पी. विद्यार्थियों ने आज 343 स्वेटर बांटे। हमें यह कार्य करने में बड़ी खुशी मिलती है। आज के इस युग में हमारे संस्कार ही है, जो हमे आगे बढ़ाते हैं। हमेशा इस कार्य को चलाए रखने में और भी अच्छा करने के लिए हम प्रयासरत रहेंगे और यही वजह है कि ई.पी. के विधार्थी हर वर्ष IIT, NEET में सेलेक्शन देते हैं व डॉक्टर, इंजीनियर व सीए बनाते हैं।
 आयोजीत कार्यक्रम का संचालन स्कूल के उप प्रधानाचार्य करणसिंह ने किया।कार्यक्रम मे प्राचार्य  अजय यादव पुरेंद्र चौधरी, प्रभु पंच, हरपाल, अशोक कटारिया, अमरु खान, नूर दीन, सहीराम यादव, रामनिवास शिवलाल प्रभाती लाल कृष्ण चौधरी नवल किशोर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button