शामली

श्रीराम मंदिर में श्रीराम कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। शहर के मोहल्ला दयानंदनगर स्थित श्रीराम शिव मंदिर में श्रीराम कथा का शुभारंभ हो गया। कथा के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न स्थानों को होते हुए संपन्न हुई। कलश यात्रा का अनेकों स्थानों पर स्वागत किया गया।
गुरूवार को दोपहर दो बजे श्रीराम शिव मंदिर में कथा का शुभारंभ करते हुए संत किरणचंद्र महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का महत्व बताया। उन्होने भगवान श्रीराम के बाल्यकाल, उनके माता-पिता का चरित्र और अयोध्या में उनके समय के धार्मिक एवं सामाजिक मूल्य पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन आज भी हमें सत्य, धर्म, भक्ति और कर्तव्यपरायणता का संदेश देता है।
श्रद्धालुओं ने कथा के दौरान पूरी निष्ठा से कीर्तन, भजन और आरती में भाग लिया। संत किरणचंद्र ने रामायण के मुख्य प्रसंग जैसे श्रीराम का वनवास, माता सीता के चरित्र, लक्ष्मण और हनुमान जी की भक्ति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि श्रीराम का आदर्श आज के युग में भी प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का मार्गदर्शन कर सकता है। कथा स्थल पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और उन्होंने प्रवचन से प्राप्त ज्ञान व अनुभव को अपने जीवन में उतारने की शपथ ली। कथा 22 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगी। कथा के मुख्य यजमान सभासद सेठपाल सिंह रहे। मौके पर महेश धीमान, अमित, भानू बंसल, कमल आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button