पाकुड़

पाकुड़ परिवहन विभाग की सड़क सुरक्षा झांकी को तीसरा पुरस्कार

Pakur Transport Department's road safety tableau wins third prize

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम, पाकुड़ में आयोजित झांकी कार्यक्रम में जिला परिवहन कार्यालय, पाकुड़ द्वारा प्रस्तुत सड़क सुरक्षा झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी श्रेणी में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” थीम पर आधारित इस झांकी के माध्यम से हेलमेट पहनने की अनिवार्यता, सड़क दुर्घटना में घायल को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाने पर राह-वीर योजना, कैशलैस ट्रीटमेंट, सड़क मित्र की भूमिका तथा टेक्नोलॉजी आधारित वाहनों के सुरक्षित उपयोग जैसे विषयों पर जनजागरूकता फैलाई गई। कार्यक्रम में माननीय मंत्री संजय प्रसाद यादव, उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारियों ने झांकी की सराहना करते हुए आम जनता से यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की। झांकी में सड़क मित्र सह सड़क दोस्त पाकुड़ बी.एड. कॉलेज के छात्र-छात्राओं सहित अन्य प्रतिभागियों ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के माध्यम से जिले को सड़क दुर्घटनाओं से मुक्त बनाने का संदेश दिया गया। सभी से अपील: यातायात नियम अपनाएं, जागरूक रहें और सुरक्षित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button