पाकुड़

पाकुड़िया कांग्रेस कार्यालय में बी.एल.ए. को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

An important meeting regarding BLA was held at the Pakuria Congress office.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़िया, पाकुड़। 26 जनवरी 2026 को पाकुड़ जिला अन्तर्गत पाकुड़िया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पाकुड़िया प्रभारी अशोक कुमार दास विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी बी.एल.ए. (BLA) से संबंधित विषयों पर चर्चा करना तथा संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर रणनीति तय करना था। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, मंडल अध्यक्ष स्टीफन मरांडी, चालीस टुडू, आस मोहम्मद शेख सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button