बाराबंकी

मध्यांचल में सर्वाधिक बिल संग्रह पर बिल कलेक्टर रहबर अंसारी सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के मसौली क्षेत्र में कार्यरत बिल कलेक्टर रहबर अंसारी को उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सोमवार, 26 जनवरी के पावन अवसर पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक (एमडी) रिया केजरीवाल ने निगम मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
जानकारी के अनुसार, रहबर अंसारी ने मध्यांचल क्षेत्र में सर्वाधिक राजस्व बिल संग्रह कर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए निगम द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button