बागपत
डिवाइन ग्लोबल एकेडमी में खेल प्रतिभाओ का सम्मान समारोह आयोजित
नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों को मैडल्स , ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बड़ौत/बागपत : डिवाइन ग्लोबल एकेडमी में वार्षिक खेलकूद सम्मान समारोह का आयोजन उत्साह, अनुशासन और उल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जनउदय फाउंडेशन से भानुप्रताप सिँह और प्रधानाचार्य के के त्यागी ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। समारोह में नर्सरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को उनकी खेल प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन के लिए मैडल्स, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि भानु प्रताप सिंह ने बच्चो क़ो सम्मानित करते हुए कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं। खेलों से अनुशासन और संघर्ष की सीख मिलती है, जो जीवन में सफलता का आधार बनती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य के के त्यागी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षिक ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में सक्रिय भागीदारी बच्चों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाती है।इसके साथ ही उन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन रीतू तोमर एवं पीटीआई दीपक ने किया। आयोजन को सफल बनाने में ममता रुहेला, ऊमा आर्य, बीना पालीवाल, प्रीति शर्मा, अर्चना तोमर, सेजल त्यागी, वर्षा तोमर एवं रिया त्यागी का सराहनीय सहयोग रहा।



