पाकुड़

अमित कुमार सिंह ने रक्तदान कर पेश किया मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण

Amit Kumar Singh presented an excellent example of humanity by donating blood.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। सदर प्रखण्ड अंतर्गत लाधोपाड़ा गांव की निवासी महफूजा खातुन को पाकुड़ जिले के जाने-माने खिलाड़ी और भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी अमित कुमार सिंह उर्फ बॉबी ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। इस अवसर पर उन्हें रक्तदान करने के लिए जहांगीर आलम ने सहयोग प्रदान किया। जहांगीर आलम ने कहा कि रक्तदान मानव जीवन को बचाने का सबसे बड़ा योगदान है और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाना बहुत महत्वपूर्ण है। अमित कुमार सिंह उर्फ बॉबी ने भी रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस पहल ने स्थानीय समुदाय में सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता के प्रति संवेदनशीलता का संदेश फैलाया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button