खैरथल
मनरेगा मजदूरों से संवाद, आंदोलन को मिला समर्थन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने आज खैरथल नगर परिषद क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर में मनरेगा कर्मियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना में किए जा रहे बदलावों की जानकारी मजदूरों को दी और उनके संभावित दुष्प्रभावों से अवगत कराया।
संवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मनरेगा मजदूरों ने सर्वसम्मति से मनरेगा योजना में बदलाव के खिलाफ चल रहे आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि मजदूरों की आवाज ही कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। नरेगा को कमजोर करने की किसी भी कोशिश के खिलाफ कांग्रेस पार्टी मजदूरों के हक, सम्मान और रोजी-रोटी की लड़ाई में पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जब तक मजदूर का पसीना बहता रहेगा, तब तक उसके अधिकारों की आवाज भी बुलंद रहेगी।ऊ
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस सचिव संजय गुर्जर, पार्षद अर्जुन ठाकुर, पहलाद गुर्जर सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


